खबर

सालबर्डी महाशिवरात्रि मेले में बिछड़ी मासूम को पुलिस ने मिलाया परिवार से.

परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

सालबर्डी महाशिवरात्रि मेले में बिछड़ी मासूम को पुलिस ने मिलाया परिवार से.

मुलताई। प्रभात पट्टन जनपद अंतर्गत सालबर्डी में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान एक 9 वर्षीय बालिका परिवार से बिछड़ गई, जिसे पुलिस नें तत्परता से सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुभाष सुरजोय निवासी चांदूर बाजार अपनें परिवार के साथ मेले में दर्शन करने आए थे,इसी दौरान उनकी पुत्री अपेक्षा (उम्र 9 वर्ष)मेले की भीड़ में अचानक उनसे बिछड़ गई, जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेला परिसर में तलाश अभियान शुरू किया और कुछ ही समय में बालिका को सुरक्षित ढूंढ लिया, पहचान की पुष्टि के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी आठनेर श्री विजय सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर थाना मुलताई तथा आरक्षक संदीप उइके रक्षित केंद्र बैतूल की विशेष भूमिका रही,परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button