बैतूल में दिलदहला देने वाली घटना,कोसमी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव!
कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था "ओके गुड बाय", "अगले जन्म मिलेंगे दोस्तों"
बैतूल में दिलदहला देने वाली घटना,कोसमी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव!

कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था “ओके गुड बाय”, “अगले जन्म मिलेंगे दोस्तों”
बैतूल। सोनाघाटी पुलिस चौकी क्षेत्र के कोसमी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक युवक का क्षत- विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही जीआरपी एवं कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची।
मृतक की पहचान अनंत बोरखडे के रूप में हुई, पुलिस नें मर्ग कायम कर शव कों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस कों मृतक के सोशल मीडिया अकॉउंट पर कुछ समय पूर्व की गई दो पोस्ट मिली है जिसमे युवक नें कथित रूप से लिखा था ओके गुड बाय दोस्तों, अगले जन्म मिलेंगे फिलहाल मामले में पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार परिजनों नें बताया कि मृतक शराब का आदी था, जो पूर्व में भी आत्महत्या से जुडी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर चूका है।
घटना से पूर्व वो रात में घर से निकला था, सूबह उसकी बाइक रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली वही कुछ दुरी पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है।
नईम मामू बैतूल
