लोक गायिका नेहा सिंह राठौर–ABP न्यूज़ विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव ने उठाई आवाज, बिना साक्षात्कार खबर चलाने पर कार्रवाई की मांग
मीडिया संस्थान को खबर प्रसारित करते समय निष्पक्षता, तथ्यों की पुष्टि और पत्रकारिता के निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर–ABP न्यूज़ विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव ने उठाई आवाज, बिना साक्षात्कार खबर चलाने पर कार्रवाई की मांग

खुरई। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर और ABP न्यूज़ के बीच चल रहे विवाद को लेकर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स,सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव ने मीडिया संस्थानों की जवाबदेही और पत्रकारिता के मानकों पर सवाल उठाए हैं।पत्रकारों के हित में कार्य करने वाले देश के नामी पत्रकार संगठन PCWJ के प्रदेश अध्यक्ष अनुज नामदेव ने कहा कि किसी भी मीडिया संस्थान को खबर प्रसारित करते समय निष्पक्षता, तथ्यों की पुष्टि और पत्रकारिता के निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के संबंध में बिना उसका पक्ष जाने, बिना साक्षात्कार किए या पर्याप्त तथ्यों की पुष्टि किए खबर प्रसारित की जाती है, तो ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी व्यक्ति का पक्ष सुने बिना निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। किसी भी विवाद में संबंधित पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। मीडिया की स्वतंत्रता के साथ उसकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।
अनुज नामदेव ने कहा कि नेहा सिंह राठौर और ABP न्यूज़ से जुड़े विवाद में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि किसी मीडिया संस्थान द्वारा पत्रकारिता के नियमों या संबंधित कानूनों का उल्लंघन किया गया है, तो सक्षम प्राधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा किसी एक व्यक्ति या संस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता, व्यक्तिगत सम्मान और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों से जुड़ा है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए भी अपनी आवाज उठाता रहेगा।
अनुज नामदेव
प्रदेश अध्यक्ष
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, मध्य प्रदेश