ग्रामीण अंचल में गूंजी सेवा की दीपावली — लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी ने बाँटी खुशियाँ।

ग्रामीण अंचल में गूंजी सेवा की दीपावली — लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी ने बाँटी खुशियाँ।
पिछले चार वर्षों से आसपास के ग्रामीण अंचलों में जाकर अति गरीब परिवारों को सहायता सामग्री दी जा रही है।
मुलताई।दीपावली के पावन अवसर पर लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी “सार्थक दीपावली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा, सहानुभूति और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए क्लब के सदस्य अपने परिवार सहित प्रातः 8:30 बजे बोरदही कलमेश्वर पंचायत के अंतर्गत ग्राम कछार एवं मिर्चीमहु पहुँचे, जो मुलताई से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित हैं।
वहाँ पहुंचकर क्लब सदस्यों ने ग्रामीणों व बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटते हुए बच्चों के कपड़े, साड़ियां बर्तन, खिलौने, प्लास्टिक बाल्टी ,बच्चों की चेयर , मिठाई, नमकीन एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और ग्रामीणों की कृतज्ञता ने इस दीपावली को वास्तव में “सार्थक” बना दिया।
क्लब के अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लायंस क्लब यह अभियान चला रहा है। प्रारंभिक वर्षों में शहर के चिन्हित जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं सामग्री वितरित की जाती थी, जबकि पिछले चार वर्षों से आसपास के ग्रामीण अंचलों में जाकर अति गरीब परिवारों को सहायता सामग्री दी जा रही है।
इस सेवा कार्य में क्लब के सदस्य —
नमन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नीरज ठाकरे, हेमंत शर्मा, दीपेश बोथरा, राजीव जैन, जयेश संघवी, प्रकाश खड़के, रवि खड़े, राहुल अग्रवाल एवं महेश नायक उमंग अग्रवाल — ने सक्रिय भागीदारी निभाई ।