खबर

झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध वसूली करने वाले के संबंध में एसडीओपी से शिकायत की।

– फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध वसूली करने वाले के संबंध में एसडीओपी से शिकायत की।

गंजबासौदा नगर में आज झोलाछाप डॉक्टरों ने फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी व फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वालों को रोकने के संबंध में अनुविभागीय पुलिस शिखा भलावी को लिखित आवेदन दिया जिसमें संदीप शास्त्री नामक व्यक्ति ने ग्राम ककरावदा में एक क्लीनिक पर अपने आप को पत्रकार व स्वास्थ्य अधिकारी बताते हुए पैसे लेकर भाग गया इस पर झोलाछाप डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है बता दे जबकि झोलाछाप डॉक्टर भी फर्जी है अगर इन पर कोई सही दस्तावेज होते तो यह अपनी दुकान बेखोफ चला रहे होते। नकली पत्रकार व नकली स्वास्थ्य अधिकारी बनकर लोग इस तरह का कृत्य करते हैं जिससे की सही पत्रकारो एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की छवि भी धूमिल हो रही है। ऐसे नकली लोगों के प्रति शासन प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए साथ ही झोलाछाप डॉक्टरो की दुकानों पर भी कड़ी कार्यवाही करना चाहिए जिससे कि लोगों की जान से खिलवाड़ ना हो सके ।

वीर भारत से अंकित चतुर्वेदी मध्य प्रदेश ब्यूरो कैमरामैन संतोष सिंह के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button