खबर

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में मानव श्रृंखला एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

बैतूल में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की शपथ ली

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में मानव श्रृंखला एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में संचालित राज्यव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा मानव श्रृंखला, जनजागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्ति शपथ एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन, युवाओं एवं छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना गंज द्वारा पुलिस ग्राउंड में खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं वीरांगना दुर्गावती शासकीय जनजातीय कन्या वरिष्ठ छात्रावास, बैतूल में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति की शपथ ली तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संकल्प लिया।

थाना सारणी द्वारा पाथाखेड़ा बस स्टैंड, प्रेम नगर एवं न्यू मार्केट क्षेत्र में जनसंपर्क कर नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में शासकीय रेलवे पुलिस, आमला द्वारा रेलवे स्टेशन बैतूल पर मानव श्रृंखला बनाकर यात्रियों एवं आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया तथा नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

थाना आमला के ग्राम जम्बाडा बस स्टैंड चौक पर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहीं थाना भैंसदेही द्वारा ग्राम डेढ़पानी एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया गया।
बैतूल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

नईम मामू बैतूल।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button