बैतूल में”तेजस्विनी सम्मान-2025″ समारोह का हुआ भव्य आयोजन।
समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को किया गया सम्मानित
बैतूल में”तेजस्विनी सम्मान-2025″ समारोह का हुआ भव्य आयोजन।
समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को किया गया सम्मानित।

बैतूल।पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा बैतूल में आयोजित “तेजस्विनी सम्मान-2025” कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाशाली और समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में जिले की अनेक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर हेल्प केयर यूथ क्लब संगठन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो बैतूल जिले में मानसिक विक्षित और असहाय लोगों के लिए निरंतर सेवाभाव से कार्य कर रहा है। संगठन की अध्यक्ष मुस्कान सोनी और समाजसेवी निसार खान उर्फ चिंटू को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “तेजस्विनी सम्मान” से नवाजा गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में कार्यरत अन्य संगठनों और महिलाओं को भी इस मंच से सम्मान प्रदान किया गया।
भव्य समारोह के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के उत्थान और देश के विकास में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैतूल जिले की आधी आबादी द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे।

तेजस्विनी महिला सम्मान में समाजसेवी मुस्कान सोनी, बैतूल की अधिवक्ता और समाजसेवी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अंकिता सीते, पर्यावरण विद श्रीमती लीना घोरे, समाजसेवी तूलिका पचौरी, डांस इंडिया में फस्र्ट रनअप रही श्रीमती साधना मिश्रा, स्वसहायता समूह की अध्यक्ष रेखा अहिरवार, महिला आरक्षक भावना रघुवंशी, बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की संचालक गौरी बालापुरे, रेलवे कर्मचारी डॉ. मंजू लंगोटे, अधिवक्ता कल्याणी हीरे, महिला कुली दुर्गा बोरबार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका वंदना दुबे, पहली महिला रेल चालक संगीता पहाड़े, चित्रकला में अव्वल हर्षिता गोठी, चंद्रकला उइके, भारती अग्रवाल, शीतल कामतकर, धडक़न शाह, पूरन निरापुरे, रेखा गुजरे, यशोदा कास्दे, अंजली नागोरे,सविता पंवार, संध्या धुर्वे, वंदना बोबड़े, निमिषा शुक्ला, कंचन आहूजा, डॉ. पल्लवी सिंग का सम्मान किया गया।
नईम मामू बैतूल