पुलिस अधीक्षक बैतूलपुलिस महा निर्देशकमध्य प्रदेश पुलिस

नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने की

नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने की।

बैतूल।माननीय पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशन में संचालित नशा विरोधी अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” के अंतर्गत बैतूल जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज पुलिस कंट्रोल रूम, बैतूल में एक विशेष संवाद बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया, जिनसे आग्रह किया गया कि वे इस सामाजिक अभियान को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करें। इन्फ्लुएंसर्स ने अभियान में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया एवं युवाओं में नशा विरोधी सोच को प्रोत्साहित करने हेतु अनेक सकारात्मक सुझाव भी साझा किए।

पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता पर आधारित रहेगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध इस सामूहिक प्रयास में पुलिस एवं समाज की साझी भागीदारी से ही स्थायी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस संवाद का मुख्य उद्देश्य नशे के विरुद्ध एकजुट होकर जन-सहभागिता को प्रभावी दिशा देना था, ताकि बैतूल जिले को एक नशा मुक्त, सशक्त एवं स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

नईम मामू बैतूल।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button