खबरपुलिस अधीक्षक बैतूलबैतूल पुलिसमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश पुलिस

मुलताई फोरलेन के पास यार्ड में खड़ी सात बसों से चोरों ने उड़ाया डीजल, तीन लाख का नुकसान पुलिस से शिकायत।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुलताई फोरलेन के पास यार्ड में खड़ी सात बसों से चोरों ने उड़ाया डीजल, तीन लाख का नुकसान पुलिस से शिकायत।

मुलताई। नगर के फोरलेन हाईवे से सटे एम.जी. होटल के पास एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड से देर रात चोरों ने बसों को निशाना बनाते हुए हाई टेक्निक का उपयोग करते हुए बसों से डीजल चुरा लिया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे में करीब तीन लाख रुपए का डीजल चोरी कर ले गए, घटना की जानकारी सुबह बस मालिक को लगी जिसके बाद उनके द्वारा मुलताई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बसें रात के समय यार्ड में खड़ी की जाती है।

बीती रात अज्ञात चोरों ने सुनसान स्थान और अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक-एक कर सातों बसों की टंकियों के लॉक तोड़ कर डीजल की चोरी कर ले गए।
चोरी की यह वारदात इतनी सुनियोजित थी कि चोर बिना किसी शोरगुल या संदेह के डीजल ले जाने में सफल हो गए।
बस मालिक द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि चोरी गया डीजल लगभग 3000 लीटर के करीब है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना सात माह पूर्व भी उक्त जगह पर अंजाम दी जा चुकी है, जिसके बाद फिर एक बार यह घटना घटित हुई है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है, जिसे बसों की नियमित पार्किंग की जानकारी थी।
इस घटना से बस मालिकों में आक्रोश और भय का माहौल है, पीड़ित बस मालिक ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button