खबर

जिला चिकित्सालय सागर बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न

इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय सागर बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न

सागर 25 जनवरी 2026
जिला चिकित्सालय सागर बैडमिंटन टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले दिनांक 24 जनवरी शनिवार को संपन्न किए गए। रोमांचक मुकाबले में प्रथम डॉ भीकम मौर्य, द्वितीय स्थान पर डॉक्टर बृजेश यादव, महिला एकल में नीतू वर्मा प्रथम, डॉ शिवानी द्वितीय साथ ही फैमिली ग्रुप में मिनी पाराशर प्रथम एवं डॉ विनयदीप द्वितीय इसके साथ महिला युगल मुकाबले में नीतू वर्मा के साथ श्रद्धा तिवारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही डॉक्टर शिवानी एवं शिवांगी द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष युगल ने पंकज/ अर्पण चतुर्वेदी प्रथम एवं डॉ बृजेश यादव एवं डॉक्टर गौहर नवाज खान की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर संभागीय स्वास्थ्य संचालक नीना गिडियन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता तिमोरी एवं सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए एवं ऐसे आयोजन में भविष्य में अधिक से अधिक भाग लेने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button