खबर
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, गिट्टी से भरा डंफर जप्त।
कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान अभिवहन पास के बिना गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंफर वाहन क्रमांक MP17G0897 को पकड़ा गया। खनिज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त डंफर को जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली माड़ा*में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
