खबरमाँ ताप्तीमानसून

मुलताई में मानसून हुआ सक्रिय,दोपहर से जारी झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है

मुलताई में मानसून हुआ सक्रिय,दोपहर से जारी झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मुलताई। शहर में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है,बुधवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई। आसमान में छाए घने बादलों के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रहा।

नगरवासियों के चेहरों पर बारिश की फुहारों ने मुस्कान ला दी। किसान वर्ग के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि खेतों की तैयारी और बुआई कार्यों में अब तेजी आ सकेगी।

शहर के ताप्ती सरोवर सहित अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक प्रारम्भ होने क़ी संभावना जताई जा रही है,स्थानीय नागरिकों ने बारिश का आनंद लेते हुए ठंडी हवाओं और मौसम के बदलाव का स्वागत किया।

वहीं, नगर पालिका और प्रशासन के लिए यह बारिश एक चेतावनी भी है, क्योंकि नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था अभी भी अधूरी नजर आ रही है। कई वार्डों में जलभराव की शिकायतें सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि इसी तरह मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button