खबर

एक करोड़ से अधिक की राशि से बन रहे नवीन नपा भवन निर्माण में लापरवाही, पीलिंथ में भरी गई मिट्टी

नगर पालिका में दो-दो सब इंजीनियर पदस्थ होने के बावजूद पूरे निर्माण कार्य की निगरानी प्रभारी इंजीनियर द्वारा की जा रही है

मुलताई: एक करोड़ से अधिक की राशि से बन रहे नवीन नपा भवन निर्माण में लापरवाही, पीलिंथ में भरी गई मिट्टी।

नगर पालिका में दो-दो सब इंजीनियर पदस्थ होने के बावजूद पूरे निर्माण कार्य की निगरानी प्रभारी इंजीनियर द्वारा की जा रही है।

मुलताई। नगर पालिका परिषद द्वारा एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हो रहा नवीन नपा भवन निर्माण कार्य शुरू होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। निर्माण स्थल पर ठेकेदार द्वारा पीलिंथ (आधार स्तर) में अतिक्रमण क़ी हटाई गई मिट्टी भर दी गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर शंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में दो-दो सब इंजीनियर पदस्थ होने के बावजूद पूरे निर्माण कार्य की निगरानी प्रभारी इंजीनियर द्वारा की जा रही है, जो सप्ताह में महज दो दिन ही कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

वहीं, नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को तत्काल पीलिंथ से मिट्टी हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी ठेकेदार और इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है, तो आगे निर्माण की गुणवत्ता कैसी होगी, यह चिंता का विषय है।

नगर में एक करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग लगातार उठ रही है। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में आगे क्या ठोस कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button