खबरबैतूलमध्य प्रदेशमाँ ताप्ती

ताप्ती जन्मोत्सव पर बैतूल विरासत समिति निकालेगी भव्य ध्वज यात्रा।

ध्वज यात्रा में शामिल होंगे स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख।

ताप्ती जन्मोत्सव पर बैतूल विरासत समिति निकालेगी भव्य ध्वज यात्रा।

ध्वज यात्रा में शामिल होंगे स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख।

ध्वज यात्रा कामत से दोपहर 12 बजे होगी प्रारंभ, समिति ने धर्म प्रेमी जनता से की सहभागिता की अपील।

मुलताई। ताप्ती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बैतूल विरासत समिति द्वारा भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह यात्रा 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे कामत से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ताप्ती मंदिर पहुंचेगी।

इस आयोजन को लेकर बैतूल विरासत समिति के जिला संयोजक राजू अनुराग पवार ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ध्वज यात्रा में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करने का एक माध्यम है, जिसमें हम सबकी सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

ध्वज यात्रा में नगर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों और आम नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहेगा।

ताप्ती जन्मोत्सव के इस विशेष आयोजन को लेकर पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। जगह-जगह स्वागत द्वार, सजावट और जल व्यवस्था की तैयारियां चल रही हैं। समिति द्वारा बताया गया है कि ध्वज यात्रा के उपरांत ताप्ती तट पर पूजन-अर्चन व प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।

यह ध्वज यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का संदेश भी देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button