खबर

खोजी पत्रकार संगठन ने किया पत्रकारों का सम्मान, भोपाल में भव्य समारोह हुआ आयोजित

सम्मान समारोह का आयोजन राजेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में किया गया।

खोजी पत्रकार संगठन ने किया पत्रकारों का सम्मान, भोपाल में भव्य समारोह हुआ आयोजित

भोपाल। खोजी पत्रकार संगठन द्वारा राजधानी भोपाल के एबीवीपी भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर TNP न्यूज़ के 70 से अधिक पत्रकारों, जनसम्पर्क अधिकारियों एवं प्रेस फोटोग्राफरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
वही बैतूल सें TNP न्यूज़ के मोहम्मद अफसर, विक्की पारधी, मनीष राठौर, सुरेंद्र बावने कों भी सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन राजेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने पत्रकारों के संघर्ष, मेहनत और समाज के प्रति उनके दायित्वों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button