साढ़े बारह लाख का म्यूजिक फाउंटेन खा रहा है धूल
सी एम ओ नें कहा तीन दिन मे ताप्ती सरोवर मे फवारा नहीं लगा तो फर्म को करेंगे टर्मिनेट
साढ़े बारह लाख रुपए का फव्वारा नपा परिसर मे पड़ा खा रहा है धूल।
मुलताई। माँ ताप्ती के पवित्र सरोवर मे विगत कुछ माह पूर्व नगर पालिका नें भोपाल की एक फर्म आराम टेक्नो ट्रेडर्स से एक म्यूजिक फाउंटेन लगवाया था, जिसकी कीमत लगभग साढ़े बारह लाख रूपए बताई जा रही है, जो म्यूजिक फाउंटेन महज कुछ दिनों मे खराब हो गया था जो अब नगर पालिका परिसर मे धूल खाता नज़र आ रहा है।
जिसको लेकर नगर की जनता मे आक्रोश देखा जा रहा है जानकारी अनुसार नगर पालिका नें अभी तक उक्त फर्म को टर्मिनेट नहीं किया है, जिसको लेकर प्रभारी सीएमओ वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि अगर तीन दिनों मे फर्म द्वारा म्यूजिक फाउंटेन को ताप्ती सरोवर में नहीं लगाया गया तो उसे टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
नपा उपयंत्री अनेंराव का कहना है कि कई बार म्यूजिक फाउंटेन उपलब्ध कराने वाली फर्म को नोटिस जारी किए गए लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
वही ताप्ती सरोवर से निकाला गया फव्वारा नगर पालिका परिसर मे रखा गया है,अब सीएमओ द्वारा मामले मे संज्ञान लेते हुए फर्म को तीन दिन मे फव्वारा नहीं लगाने पर टर्मिनेट करने की बात कही जा रही है।

