खबर
विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष
वर्ष 2019 से चल रहे इस अभियान के लिए उन्हें 2023 में नीति आयोग एवं डिजिटल इंडिया द्वारा राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष

महेश कुमार सीहोर
‘आई एम अगेंस्ट टोबैको ऑर्गेनाइजेशन’ के संस्थापक प्रदीप चावड़ा ने तंबाकू मुक्ति अभियान के तहत अब तक 7 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क काउंसलिंग देकर तंबाकू की लत से छुटकारा दिलाया है। उनके साथ 3 हजार से अधिक ‘हेल्थ योद्धा’ भी इस जनजागरूकता अभियान से जुड़े हैं।
वर्ष 2019 से चल रहे इस अभियान के लिए उन्हें 2023 में नीति आयोग एवं डिजिटल इंडिया द्वारा राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
प्रदीप चावड़ा ने बताया कि तंबाकू सेवन मुंह के कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती तंबाकू और धूम्रपान की लत पर चिंता जताते हुए लोगों से इस आदत को छोड़ने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
