खबरमध्य प्रदेशरक्त क्रांति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया रक्तक्रांति एल्बम का विमोचन, 5000 रक्तदाताओं की प्रेरक झलक

किताबों से डॉक्यूमेंट्री तक, समिति ने रच दिया रक्तदान जागरूकता का इतिहास

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया रक्तक्रांति एल्बम का विमोचन, 5000 रक्तदाताओं की प्रेरक झलक

तीन भाषाओं में बना गीत करेगा मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में रक्तदान के लिए जागरूक

किताबों से डॉक्यूमेंट्री तक, समिति ने रच दिया रक्तदान जागरूकता का इतिहास

बैतूल। मां शारदा सहायता समिति द्वारा 5 हजार से ज्यादा रक्तदाताओं की प्रेरणादायक यात्रा और जनजातीय संस्कृति के जरिए देशभर को रक्तदान का संदेश देने के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में रक्तक्रांति एलबम तैयार किया है।
इस रक्तक्रांति एलबम का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के द्वारा किया गया। इस एलबम के माध्यम से हिंदी, गोंडी और मराठी तीनों भाषाओं में आम जन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया है। संस्था के संजय शुक्ला, शैलेंद्र बिहारिया और महेंद्र मालवी ने जानकारी दी कि यह गीत रक्तदान की आवश्यकता को समझाने का जीवंत प्रयास है।

विमोचन समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, अतीत पवार और विकास मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच पर समिति की अध्यक्ष पिंकी भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सोनी और संरक्षक मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस वीडियो गीत को पूरे देश में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
– जनजातीय नृत्य की भी दिखी झलक
इस एलबम में 5000 से अधिक रक्तदाताओं को एक समान वेशभूषा में दिखाया गया है, जो रक्तदान के लिए जनसमूह को प्रेरित करते नजर आते हैं। इस प्रस्तुति की विशेषता यह रही कि इसमें जनजातीय नृत्य की भी झलक दिखाई गई है, जो स्थानीय संस्कृति को जोड़ते हुए रक्तदान के संदेश को अधिक प्रभावी बनाता है। मौके पर पंजाबराव गायकवाड, चंचल पांसे, सचिन रॉय, राजेश मदान, अनंत तिवारी, कृष्ण चौधरी, जगदीश किरोदे, नितिन अग्रवाल, राजू मालवीय, सागर बिंझाड़े, दीप मालवी, निमिष मालवीय, हेमासिंह चौहान, सुषमा सोनी, प्रियंका सोनी, कृष्णा खातरकर, सरिता राठौर, जितेंद्र माहेश्वरी, इंदी अहलूवालिया, कोजेम भाई, मोईज फकरी, नीलम दुबे और आशीष यादव सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

– रेड डोनेशन डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी किया निर्माण
रक्तक्रांति एलबम में बैतूल जिले की समस्त रक्तदान समितियों के साथ वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी इस आंदोलन से जोड़ते हुए दिखाया गया है। गीत में रेड वेशभूषा का उपयोग एकता और संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा है। समिति ने पहले भी रक्तक्रांति, जीवन रक्त और ब्लड डायरी – एक नई जिंदगी जैसी किताबें प्रकाशित कर रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक किया है। इसके साथ ही समिति द्वारा रेड डोनेशन नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी निर्माण किया गया है, जिसमें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की पीड़ा को उजागर कर रक्तदान की महत्ता को बताया गया है।

तख्तियों और झांकियों के माध्यम से भी आम जनता को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के दीपू सलूजा, धीरज हिरानी और संतोष पवार ने इस जागरूकता गीत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

नईम मामू बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button