भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा ने सांसद आलोक शर्मा को सौंपी जिला अध्यक्षों की सूची

हेश कुमार सीहोर
भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा ने सांसद आलोक शर्मा को सौंपी जिला अध्यक्षों की सूची

सीहोर। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल ने Alok Sharma को मध्य प्रदेश में नियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची सौंपकर संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 से 35 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं तथा शेष जिलों में भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।

हरीश कौशल ने बेलदार समाज को शासन-प्रशासन और राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देने तथा लंबे समय से लंबित बेलदार आयोग के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि समाज के लोग परंपरागत रूप से निर्माण कार्य, सड़क-नाली, कुएं और खदानों से जुड़े श्रम कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द बेलदार आयोग के गठन का आग्रह किया।
