खबर

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का हुआ आगाज, स्कूलों एवं पुलिस चौकियों में किया जा रहा जागरूक

थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि सेफ क्लिक 2.0 अभियान आगामी 15 दिनों तक लगातार संचालित किया जाएगा

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का हुआ आगाज, स्कूलों एवं पुलिस चौकियों में किया जा रहा जागरूक

मुलताई। साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मुलताई थाना क्षेत्र में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का शुभारंभ किया गया, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन एवं मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह के सानिध्य में थाना प्रभारी विकास पटेल द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के तहत थाना क्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों एवं स्कूलों में पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के जोखिम, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में जागरूक किया।
थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि सेफ क्लिक 2.0 अभियान आगामी 15 दिनों तक लगातार संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या अनजान ऑनलाइन लिंक पर विश्वास न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक बनाकर साइबर अपराधों की घटनाओं में कमी लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button