खबर

शासकीय महाविद्यालय मुलताई में सभी राजनीतिक दल के बूथ लेबल एजेंटो को एस आई आर की दी गई ट्रेनिंग।

बैठक में मास्टर ट्रेनर ,एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुलताई / शासकीय महाविद्यालय मुलताई में सभी राजनीतिक दल भाजपा ,कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों से संबंधित बूथ लेवल एजेंट को मास्टर ट्रेनर द्वारा एस आई आर से संबंधित ट्रेनिंग कार्यशाला के अंतर्गत दी गई । जिसमें यह बताया गया कि राजनीतिक दलों के क्रियाकलाप तथा चुनाव से संबंधित कार्यक्रम को किस तरह संपन्न कराया जाना चाहिए ।

बूथ लेवल एजेंट को चुनाव से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रपत्र ,नियम कानून कायदे, किस प्रकार के हो ऐसे दिशा निर्देश दिए गए ।तथा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से किस तरह संपन्न कराया जाए ।कोई समस्या आ जाने पर किन-किन अधिकारियों से संपर्क किया जाए तथा उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुनाव आयोग के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाना चाहिए ।

बैठक में मास्टर ट्रेनर ,एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में एस आई आर के कार्यों की तैयारी, मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, और निर्वाचन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, यशवंत सिंह गिन्नारे, राजेश कुमार दुबे, आर के ऊईके बैठक शामिल हुए l एस डी एम राजीव कहार ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
बैठक के दौरान एस आई आर प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button