खबर

मुलताई में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया.

मुलताई में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

मुलताई में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन, 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

मुलताई। संदीपनी स्कूल मैदान में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने फीता काटकर किया।

वही जनप्रतिनिधि नें प्रतियोगिता की शुरुआत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

क्लस्टर स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
मैदान में खेल भावना और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों के बीच भी मैत्रीपूर्ण मुकाबले कराए गए, जिन्हें देखने दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
वही फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्सा–खींच, कबड्डी, खो-खो, योगासन, बैडमिंटन और सॉफ्टबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
खेल शिक्षक रश्मि बाथरे, महेश खत्री ने बताया कि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का यह उद्देश्य सफल रहा, प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button