कलेक्टर बैतूलखबरराजस्व विभाग

मुलताई में नए तहसीलदार टी. विस्के ने किया पदभार ग्रहण, आरआई और पटवारियों ने किया स्वागत।

अलका इक्का के तबदला होने से खाली था मुलताई तहसीलदार का पद।

मुलताई में नए तहसीलदार टी. विस्के ने किया पदभार ग्रहण, आरआई और पटवारियों ने किया स्वागत।

अलका इक्का के तबदला होने से खाली था मुलताई तहसीलदार का पद।

मुलताई।मां ताप्ती की पावन नगरी मुलताई में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव के तहत नए तहसीलदार टी. विस्के ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
तहसील कार्यालय पहुंचते ही राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी और अन्य कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

टी. विस्के का स्थानांतरण झाबुआ जिले से मुलताई तहसील में किया गया है,
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तहसील कार्यालय में कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की राजस्व संबंधी स्थिति की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए,इस दौरान आरआई, पटवारी वर्ग एवं तहसील के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगरवासियों को नए तहसीलदार से बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की अपेक्षाएं हैं, वहीं राजस्व विभाग भी उनके अनुभव से लाभान्वित होने की आशा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button