पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन – 20 से अधिक शिकायतों का हुआ मौके पर निराकरण।
जनसुनवाई शिविर में प्राप्त त्वरित समाधान और प्रशासन की संवेदनशीलता से उपस्थित शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन – 20 से अधिक शिकायतों का हुआ मौके पर निराकरण।
जनसुनवाई शिविर में प्राप्त त्वरित समाधान और प्रशासन की संवेदनशीलता से उपस्थित शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।


पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ज़ोन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की पुलिस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में किया गया, जिसमें एसडीओपी बैतूल श्रीमती शालिनी परस्ते भी उपस्थित रहीं। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं तथा 20 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने इस अवसर पर कहा कि “जनता की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी निराकरण एवं जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसुनवाई शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को एक प्रभावी एवं सुलभ मंच प्रदान किया जा सके।
जनसुनवाई शिविर में प्राप्त त्वरित समाधान और प्रशासन की संवेदनशीलता से उपस्थित शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया, जिससे आमजन और पुलिस प्रशासन के मध्य विश्वास और समन्वय की भावना और भी सुदृढ़ हुई।