पति की नृशंस हत्या करने वाली पत्नी शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में
लोहे की कलछी से सीने पर किया वार, मौके पर ही हुई मृत्यु*
*पति की नृशंस हत्या करने वाली पत्नी शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में*
*लोहे की कलछी से सीने पर किया वार, मौके पर ही हुई मृत्यु*

दिनांक 26 जून 2025 को थाना शाहपुर अंतर्गत ग्राम जामुनढाना में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
फरियादी कमलेश पिता तेजू भलावी (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम गुवाड़ी, हाल मुकाम जामुनढाना थाना शाहपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके संबंधी मनवारी पिता बाबूलाल मर्सकोले (उम्र 46 वर्ष) का शव खून से लथपथ हालत में पलंग पर पड़ा हुआ है और उसकी हत्या उसकी पत्नी खुशमा मर्सकोले द्वारा की गई है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भौंरा उप निरीक्षक नीरजखरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक प्रारंभिक कार्रवाई की।
*वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी*
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर द्वारा एफएसएल टीम एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए।
घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी विधिवत कराई गई
*हत्या का कारण एवं आरोपी की गिरफ्तारी*
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक मनवारी मर्सकोले शराब पीने का आदी था और प्रायः घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी शराब पीकर आने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ, जिसके दौरान पत्नी खुशमा मर्सकोले ने गुस्से में आकर रोटी पलटने की लोहे की नुकीली कलछी से उसके सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी, जिसे शाहपुर पुलिस द्वारा सतर्कता व त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने जुर्म स्वीकार कर लिया है एवं घटना में प्रयुक्त कलछी की निशानदेही दी, जिसे बरामद कर जब्त किया गया है।
*प्रकरण पंजीबद्ध एवं विवेचना जारी*
प्रकरण क्रमांक 419/25, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत थाना शाहपुर में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
📍 घटनास्थल: ग्राम जामुनढाना, थाना शाहपुर
📋 कायमी अधिकारी: उप निरीक्षक नीरज खरे, चौकी भौंरा
प्रमुख अधिकारी एवं टीम सदस्य जिन्होंने कार्रवाई में निभाई भूमिका
• *एसडीओपी शाहपुर:* श्री मयंक तिवारी
• *थाना प्रभारी शाहपुर:* निरीक्षक मुकेश ठाकुर
• *सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट:* निरीक्षक आबिद अंसारी
• *चौकी प्रभारी भौंरा* : उप निरीक्षक नीरज खरे
👮♂️ *टीम सदस्य:*
उप निरीक्षक बी.पी. बुंदेला, एएसआई ओ.पी. गढ़ेवाल, प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े, कुंवरलाल नागले, आरक्षक नीरज पांडे, जयकिशन, धीरज काले, राजेश सेन, विवेक गार्ड, पवन एरिया
👮♀️ *महिला आरक्षक* : मनीषा बारस्कर, सविता धुर्वे, संध्या धुर्वे
*पुलिस अधीक्षक की सराहना एवं अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने थाना शाहपुर पुलिस टीम की सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना की सराहना करते हुए कहा कि–
“गंभीर अपराधों में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन का विश्वास बढ़ता है। आम नागरिक किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें एवं ज़िम्मेदार नागरिक का परिचय दें।”
नईम मामू बैतूल।।