थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मदनी में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का किया खुलासा*
*पुत्र ने ही की थी अपनी मां की बेरहमी से हत्या — आरोपी गिरफ्तार*
*थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मदनी में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का किया खुलासा*
*पुत्र ने ही की थी अपनी मां की बेरहमी से हत्या — आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में घटित हत्या जैसे गंभीर अपराधों का खुलासा तत्परता से किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारहत्या एवं अन्य गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस को ग्राम मदनी में हुई महिला की हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
—
*प्रकरण का विवरण :*
दिनांक 09.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती इमला पति संतोष झरबडे (मृतिका) उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम मदनी, को गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल बोरदेही में भर्ती किया गया है। घायल अवस्था में उसे आगे इलाज हेतु आमला अस्पताल रिफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त पर *मर्ग क्र. 42/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस.* के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान मृतका इमला पति संतोष झरबडे़े की पीएम रिपोर्ट एवं शव पंचनामा कार्यवाही से यह स्पष्ट हुआ कि उसकी मृत्यु किसी धारदार हथियार से गले एवं चेहरे पर चोट पहुँचने से हुई है। इस पर थाना बोरदेही में *अपराध क्र. 334/25, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता* का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
—
*प्रकरण का खुलासा :*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मुलताई एवं थाना प्रभारी बोरदेही को विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट बैतूल के प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।
विवेचना के दौरान संदेही नितेश पिता संतोष झरबडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मदनी से पूछताछ की गई, जिसने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां इमला उसे छोटी-छोटी घरेलू बातों पर डांटती थी। घटना वाले दिन भी उसने उसे डांटा, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
—
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण :*
*नितेश पिता संतोष झरबडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मदनी, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।*
—
*कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम :*
थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी
निरीक्षक आबिद अंसारी
सउनि विवेक मेहरा
प्र.आर. 338 सुनील पन्द्राम
प्र.आर. 424 दीपक पवार
प्र.आर. सुभाष माकोड़े
आर. 72 रोहन उइके
आर. 634 सचिन दीवानजी
आर. 433 मनोज पाल
आर. 727 रोहित भारती
आर. 455 रामकिशन नागोतिया
आर. 559 किशोर साहू
महिला आर. 624 आरती पवार
उक्त पुलिस टीम की सतर्कता, समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई।
—
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश :*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा संयुक्त पुलिस टीम के इस त्वरित, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्य की सराहना की गई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में इस प्रकार के गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इसी प्रकार की सक्रियता एवं पेशेवर तत्परता बनाए रखी जाए।