देशपत्रकारमुंबईराष्ट्रीय अधिवेशन

प्रेस क्लब का तीसरा राष्ट्रीय महाअधिवेशन 23 अगस्त को मायानगरी मुंबई में होगा सम्पन्न।

मुंबई में देश के 28 राज्यों के जुटेंगे पत्रकार, प्रेस क्लब के शीर्ष पदाधिकारी रहेंगे मौजूद।

प्रेस क्लब का तीसरा राष्ट्रीय महाअधिवेशन 23 अगस्त को मायानगरी मुंबई में होगा सम्पन्न।

मुंबई में देश के 28 राज्यों से जुटेंगे पत्रकार, प्रेस क्लब के शीर्ष पदाधिकारी रहेंगे मौजूद।

मुंबई। देश की मायानगरी मुंबई आगामी 23 अगस्त को एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनेगी, जब प्रेस क्लब का तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन जुहू के मेयर्स ऑडिटोरियम हाल में संपन्न होगा।

इस भव्य महाअधिवेशन में देशभर के 28 राज्यों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रेस क्लब के बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान नें बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस साहब करेंगे, वही राष्ट्रीय अधिवेशन की संयोजक राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप भी मौजूद रहेंगी।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता जगत से जुड़ी समसामयिक चुनौतियों, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर सार्थक संवाद स्थापित करना है।

अधिवेशन में पत्रकारों को मीडिया की नई तकनीकों और डिजिटल मीडिया के दौर में उभरते अवसरों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

साथ ही विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार आपस में अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता को एक नई दिशा और मजबूती मिल सके।

प्रेस क्लब के तीसरे राष्ट्रीय महाअधिवेशन में देश के कई प्रमुख पत्रकारों, संपादकों व मीडिया विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है, जो देशभर से आएं पत्रकारों को अपने अनुभवों से लाभान्वित करेंगे।

प्रेस क्लब के इस महाआयोजन को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह अधिवेशन पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 भोपाल अटल पथ पर आयोजित होगा भव्य राज्य स्तरीय योग महोत्सव — दुर्गादास उइके होंगे कार्यक्रम अध्यक्ष।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 भोपाल अटल पथ पर आयोजित होगा भव्य राज्य स्तरीय योग महोत्सव — दुर्गादास उइके होंगे कार्यक्रम अध्यक्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button