नगर पालिका अध्यक्ष पति ले भागा नपा कर्मी की पत्नी।??

राजनितिक रसूख नें बर्बाद कर दिया गरीब मजदूर का परिवार।
नपा कर्मी नें परिवार की इज्जत बचाने लगाई पुलिस से मदद की गुहार।

भोपाल। जिला रायसेन के अब्दुल्लागंज नगर पालिका में जलप्रदाय विभाग में कार्यरत नपा कर्मी हर्ष यादव पर उस समय दुखो का पहाड़ टूट पड़ा जब नगर पालिका अध्यक्ष पति सोनू चौकसे ने कि मेरी पत्नी क़े साथ बनाएं गए शारीरिक संबंध क़े अश्लील वीडियो दिखा कर शारीरिक शोषण भी किया।

*कौन है हर्ष यादव*
बताया जा रहा है कि नगर पालिका अब्दुल्लागंज में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हर्ष यादव जो कि किराए के मकान में रहता था, अध्यक्ष पति द्वारा उसकी नाइट ड्यूटी लगवा कर उसके घर आना जाना शुरू किया गया।
अध्यक्ष पति द्वारा हर्ष यादव की पत्नी के साथ बनाए गए शारीरिक संबंध के वीडियो दिखाकर लगातार शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

*पूरा मामला क्या है*
पूरे मामले में पीड़ित हर्ष यादव का कहना है कि जब उनके द्वारा इस विषय में नगर पालिका अध्यक्ष से बात की गई तो उसक़े साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, डर के मारे हर्ष यादव कुछ दिन अपने माता-पिता के पास चला गया जब वापस आया तो पता चला कि नगर पालिका अध्यक्ष पति उसकी पत्नी और सामान को लेकर कही चला गया है।
पीड़ित हर्ष यादव का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी से संपर्क किया तो वह दबाव के कारण वह कुछ नहीं बता पाई।
नगर पालिका अध्यक्ष पति पावरफुल व्यक्ति है जिसका बड़े-बड़े नेताओं के साथ उठना बैठना है उसे शंका है कि नगर पालिका अध्यक्ष पति द्वारा उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
वही कुछ दिनों से हर्ष यादव की पत्नी और नगर पालिका अध्यक्ष पति सोनू चौकसे क़े फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको देखते हुए हर्ष यादव ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को आवेदन पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित हर्ष यादव का कहना है कि डर के मारे वह नगर पालिका में नौकरी करने भी नहीं जा रहा है, इस बीच उसको या उसके परिवार क़े किसी भी सदस्य के साथ कोई घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष पति सोनू चौकसे की होगी।
खबर क्या वायरल हुई
जब हर्ष से हमारे संवाददाता ने बात की तो बताया कि मैं नगर पालिका में जल विभाग में कार्यरत हूं नगर पालिका अध्यक्ष के पति का हमारे घर आने जाने लगा रहता था कई बार मना किया जिसमें उन्होंने जान से मारने की धाम की थी और अब मेरी पत्नी उनके साथ में है जब मैं पत्नी को कॉल किया तुमने कोई जवाब नहीं दिया।मैने 24/04/2025 को इस पूरे मामले को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया जिस के बाद अभी तक कोई भी करवाई नहीं हुई ओर कहा लगातार मुझे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है इसलिए शासन प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है



