नगर पालिकामध्य प्रदेश

नगर पालिका परिषद खुरई की मानवीय पहल

पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय  भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाया गया।

 

नगर पालिका परिषद खुरई की मानवीय पहल :- भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को वितरित किया गया शुद्ध शीतल पेयजल एवं फ्रूटी जूस।

* *पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय  भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाया गया।

खुरई// भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बीच आमजन और रेल यात्रियों को राहत पहुंचाने हेतु नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत सराहनीय पहल करते हुए खुरई रेलवे स्टेशन परिसर में नि:शुल्क शुद्ध शीतल पेयजल एवं फ्रूटी जूस पैकेट का वितरण किया गया। यह जनहितकारी सेवा कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई माननीय श्री भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल यात्रियों एवं नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद खुरई की संयुक्त टीम ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु पेयजल एवं जूस वितरित किया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस सेवा कार्य में यात्रियों ने नगर पालिका परिषद की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, सहित नगर के समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, मानव सेवा समिति एवं युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी  राजेश मेहतेले ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशानुसार ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुल्क शीतल पेयजल प्याऊ व्यवस्था भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद खुरई निरंतर जनहित एवं जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

 

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद खुरई के सहायक यंत्री  अविनाश रावत, उपयंत्री  शैलेंद्र लोधी, स्वच्छता पर्यवेक्षक  नीतेश श्रीवास्तव, आईसीसी टीम समन्वयक  अरुण नागौर सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव एवं जनसहभागिता का वातावरण देखने को मिला तथा नागरिकों ने नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button