खबर

गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व पर वितरित की गई प्रसादी

इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शर्बत तथा पूड़ी-चने की प्रसादी वितरित की गई।

गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व पर वितरित की गई प्रसादी

बैतूल। सिख समाज के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु सिंह सभा बैतूल द्वारा गंज बस स्टैंड पर आमजन के लिए विशेष प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शर्बत तथा पूड़ी-चने की प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए प्रसादी ग्रहण की। गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का आना-जाना लगा रहा।

समाजजनों ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल है। उनके प्रकाश पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा बैतूल के पदाधिकारी, सदस्य एवं सिख समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का समापन अरदास के साथ हुआ।

नईम मामू बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button