अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ की एक अनुपम पहल

अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ की एक अनुपम पहल
कतिया समाज की बेटी के साथ साथ अन्य समाज की बेटियां हेतु कतिया समाज कल्याण संस्था छिंदवाड़ा द्वारा दो दिवसीय
निःशुल्क प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा–कतिया समाज कल्याण संस्था जिला छिंदवाड़ा द्वारा महासंघ के आह्वान पर दिनांक 11,12 जून 2025 दिन बुधवार एवं गुरुवार को तनेजा बेकरी रेस्टोरेंट में समाज की बेटियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बेलवंशी के अनुसार अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच एस महले के मुख्य आतिथ्य एवं अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में दो दिनों का बेटियों को कई प्रकार के जोख़िम से बचाव हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया और कल दिया जाएगा।

जिसमें 12 वर्ष से 25 वर्ष की बेटियां जो शाला में अध्ययनरत हैं। अथवा शाला त्यागी हैं। एवं इच्छुक बेटियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने एवं संकट की घड़ी में अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें। अपने परिवार की सुरक्षा कैसे करें। दोस्तों से सजग रहने और अच्छे दोस्तों का चयन कैसे करें तथा सोशल मीडिया के गलत इफेक्ट से बचकर रहने व माता पिता से कैसे संवाद करें। और आत्मनिर्भर कैसे बने इत्यादि। उपरोक्त सभी चीजों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विमल कुमार जैन और सौरभ जैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएगें।

जिला संस्था पदाधिकारी खेमचंद मेंहगिया ,पवन महलवंशी, हेमराज नागवंशी, श्रीमती पार्वती खोबरिया, ईश्वर नागवंशी घनाराम शिव, संतोष मेंहगिया, उमाशंकर खोबरिया, रवि ग्यारसिया, के एस ग्यारसिया, के संयुक्त प्रयासों से 60 बालिकाओं के पंजीयन कराया जा चुका है। जिला संस्था के अध्यक्ष के आर नागेश ने समाज के सभी सामाजिक लोगो को इस हेतु बेटियो को जागरूक करने एवं शिविर में आकर प्रशिक्षण का लाभ दिलाने का आव्हान किया है।
https://x.com/StarSportsIndia/status/1932737447370371183
शासन और प्रशासन के द्वारा समाज में किया जा रहे कार्य तो सराहनीय हैं लेकिन समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा होनी चाहिए ,अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ द्वारा नवाचार की सभी तारीफ कर रहे हैं
छिंदवाड़ा से जितेंद्र अलबेला की रिपोर्ट वीर भारत न्यूज़ मध्य प्रदेश



