भोपाल नगर निगम के अमले ने कई क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण, एम्स के समाने गुमटियां पर अतिक्रमण मुक्त करवाई ।

भोपाल नगर निगम के अमले ने कई क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण, एम्स के समाने गुमटियां पर अतिक्रमण मुक्त करवाई ।
भोपाल नगर निगम के अमले ने शहर के अलग-अलग हिस्सो से ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर जब्त किए। एम्स के समाने के दुकानों को ढहाया गया। अमले ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के आधार पर शहर के अनेक क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाया।
विजय मेहरा
पत्रकार भोपाल
अभी तक यह हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान ठेले और गुमठियों सहित अस्थाई दुकानों से निकलने वाला समान जब्त किया जा रहा है। बीते एक महीने में लगभग 100 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया जा चुका है। साथ ही करीब 200 ठेले और 100 से ज्यादा गुमठियां जब्त हुई है। हालांकि इसमें से कुछ सामान चालान जमा कराने के बाद छोड़ दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जब्त किए गए सामान को रखने के लिए नगर निगम के चार स्टोर है। जो बैरागढ़, गांधीनगर, अन्नानगर, एमपी नगर में स्थित है। यह सभी स्टोर फुल हो चुके हैं। दरअसल अतिक्रमण विरोधी मुहिम बीते दो महीने से जारी है। रोजाना शहर में नगर निगम की चार टीमें कार्रवाई कर रही।।


