नवीन तहसील कार्यालय लोकार्पणभाजपा जिला अध्यक्ष

6.40 करोड़ की लागत से बने संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण, राजस्व सेवाएं होंगी सुगम

तहसील भवन बनने से अब बैतूल तहसील के 188 ग्रामों की 3 लाख 57 हजार 607 आबादी कवर होगी

6.40 करोड़ की लागत से बने संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण, राजस्व सेवाएं होंगी सुगम

तहसील भवन बनने से अब बैतूल तहसील के 188 ग्रामों की 3 लाख 57 हजार 607 आबादी कवर होगी

बैतूल।जिले में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके एवं प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के कर कमलों से रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने नवीन भवन में स्थापित कार्यालयों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नवनिर्मित भवन से आमजन को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सुगम लाभ मिलेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में बैतूल तहसील में सुधार आएगा। तहसील भवन बनने से अब बैतूल तहसील के 188 ग्रामों की 3 लाख 57 हजार 607 आबादी कवर होगी। केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से जिला मुख्यालय बैतूल में संयुक्त तहसील भवन बनने से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व प्रकरणों का निराकरण होगा। साथ ही ग्रामीणों को पार्किंग सहित अन्य असुविधाओं का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। लोकार्पण समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया, एसडीएम श्री मकसूद अहमद, तहसीलदार श्री गोवर्धन पाठे समेत अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नईम मामू बैतूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button