खनियाधाना खबर

40 वर्षों से निरंतर चली आ रही परंपरा राघवेंद्र चौराहा पर सजा मां शेरों वाली का दरबार, कन्या भोज के साथ हुआ समापन

इस बार युवा पीढ़ी ने इस दायित्व को आगे बढ़ाते हुए दरबार की सजावट और आयोजन की जिम्मेदारी संभालती है

 

40 वर्षों से निरंतर चली आ रही परंपरा राघवेंद्र चौराहा पर सजा मां शेरों वाली का दरबार, कन्या भोज के साथ हुआ समापन

इस बार युवा पीढ़ी ने इस दायित्व को आगे बढ़ाते हुए दरबार की सजावट और आयोजन की जिम्मेदारी संभालती है

खनियाधाना, नगर के राघवेंद्र चौराहा स्थित मां शेरों वाली का ऐतिहासिक दरबार इस वर्ष भी बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सजाया गया। यह दरबार पिछले 40 वर्षों से निरंतर विराजमान होता चला आ रहा है, जिसकी शुरुआत खनियाधाना के राजा स्व. राघवेंद्र सिंह जूदेव (छोटे महाराज) ने की थी।

उनके पश्चात यह परंपरा स्व. छोटी रानी साहब विनोद देवी जी की देखरेख में आगे बढ़ी। इसके बाद कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस जिम्मेदारी को निभाया — जिनमें स्व. श्री रामाधार पुरोहित, स्व. द्वारका प्रसाद खरे, स्व. प्रेम नारायण झा, कमलेश सोनी , खेमराज नामदेव, स्व. राजकुमार ताम्रकार, राम सेवक झा और स्व. करण झा सहित अनेक नाम शामिल हैं।

इन सभी ने वर्षों तक माता रानी के दरबार की सेवा कर इस परंपरा को जीवित रखा। इस बार युवा पीढ़ी ने इस दायित्व को आगे बढ़ाते हुए दरबार की सजावट और आयोजन की जिम्मेदारी संभालती है
इस वर्ष स्व. राघवेंद्र सिंह जूदेव के नाती ध्रुव राजा जूदेव एवं ऋषभ राजा जूदेव ने नेतृत्व करते हुए अपनी टीम के साथ मां शेरों वाली का दरबार सजाया। उनके साथ पुराने कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे, जिनमें बंटी खरे, दिनेश कुमार झा ,अन्नू राजा ,नंदन नामदेव, श्याम सुंदर सैन ,
विनोद पांडेय सहित कई वरिष्ठजन शामिल रहे।
युवा टीम में यश पुरोहित, दीपक झा, ओम खरे, श्री शिवांश पुरोहित, ध्रुव सोनी , राज चौहान , अंतिम सेन ,सुजल बुंदेला ,ऋषि झा, मोहित पुरोहित, शिवम् महावने , हर्ष पांडेय , अंकित रावत,मनोज,छोटू ,रिंकू खटीक, सत्यम सेन,अन्नू सेन आदि ने मेहनत और श्रद्धा से दरबार सजाया।
कार्यक्रम का समापन माता रानी के कन्या भोज के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें नगर के भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

*वीर भारत न्यूज के लिए जिला ब्यूरो आदेश सेन की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button