24 घंटे के अंदर 5 हमलावर सलाखों के पीछे 2 अभी भी फरार बुलेरो जप्त

हिवरखेड़ी निवासी विश्राम वर्मा एवं उसकी पत्नी पर हमलावरों ने किया हमला गंभीर रूप से घायल मजदूर विश्राम वर्मा लहूलुहान अवस्था में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में भर्ती उपचार जारी
24 घंटे के अंदर 5 हमलावर सलाखों के पीछे 2 अभी भी फरार बुलेरो जप्त
एंकर
छिंदवाड़ा जिला की चौरई तहसील में थाना चौरई के अंतर्गत हिवरखेडी निवासी विश्राम पिता जगतराम वर्मा मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर वापस आ रहा था 9 जून 2025 को करीब शाम 6 बजे की घटना है तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत काली कलर की बुलेरो रुकी उसमे से अचानक 6,7 लोग उतरे और सीधे विश्राम वर्मा पर हमलावरों ने हमला कर लाठी डण्डे व धारधार हथियार से वार करना शुरू कर दिया हाथ पैर और पीठ पर मारा फिर सर पर वार कर दिया जिसके कारण वह लहूलुहान हो गया उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो उसको भी एक दो लठ जमा दिया उसके बाद पत्नी ने बचाने के लिए जोर जोर से आवाज लगाई तब जाकर लोगो को आते देख वह लोग यह कहते हुए गए कि आज तो तुम लोग बच गए आगे से हमसे पन्गा लिया तो जान से भी खत्म कर देंगे घायल को राहगीर ने 108 बुलवाकर अस्पताल भिजवाया प्राथमिक उपचार चौरई मे करने के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उपचार के लिए विश्राम वर्मा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है हमलावरों की पहचान विश्राम की पत्नी ने किया है जिसने एक लड़का हिवरखेडी का है और 5-6 लड़के माचागोरा के ही निवासी हैं हमला करने वाले कोई लोकेश वर्मा नीरज वर्मा रवि वर्मा बताया जा रहा है अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी सभी पुलिस चौकी हिवरखेड़ी थाना चौरई के निवासी बताए जा रहे हैं आरोपी हमलावरों की शिकायत घायल के परिवार जनों ने पुलिस अधीक्षक से भी किया है!
चौरई थाना प्रभारी जी. एस. उईके और हिवरखेडी स्टाफ की संयुक्त कार्यवाही से 24 घंटे के अंदर हमलावरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है और बोलेरो गाड़ी भी जप्त की गई है
छिंदवाड़ा से जितेंद्र अलबेला की रिपोर्ट वीर भारत न्यूज़ मध्य प्रदेश



