हरियाली महोत्सव” अंतर्गत आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मियों ने लगाए पौधे।
“हरियाली महोत्सव” अंतर्गत आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम।
पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मियों ने लगाए पौधे।

बैतूल।दिनांक 14 जुलाई 2025 को “हरियाली महोत्सव” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैतूल द्वारा ट्रैफिक पार्क, बैतूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन एवं पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। पूरे प्रदेश में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत कुल 1,00,000 (एक लाख) पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से बैतूल जिले में 1120 पौधे विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा रोपे जा रहे हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी श्री निश्चल एन. झारिया ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित किया और कहा:
🌱 “हर एक पौधा हमारे भविष्य की साँसों की सुरक्षा है। वृक्षारोपण के साथ-साथ संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।”
🌿 “प्रकृति का संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है।”
बैतूल पुलिस पर्यावरण-संवेदनशीलता एवं हरियाली बढ़ाने के इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी है।
नईम मामू बैतूल