अस्पताल भूमि

सरकारी अस्पताल की जमीन पर लगा राखी बाजार  BMO ने निरीक्षण कर दुकानदारों से मांगे दस्तावेज।

Bmo नें नगर पालिका से पत्राचार कर दो दिनों में दुकान हटाने कों कहा।

सरकारी अस्पताल की जमीन पर लगा राखी बाजार  BMO ने निरीक्षण कर दुकानदारों से मांगे दस्तावेज।

Bmo नें नगर पालिका से पत्राचार कर दो दिनों में दुकान हटाने कों कहा।

मुलताई।नगर के पुराने सरकारी अस्पताल की जमीन पर लगाए गए राखी बाजार को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है, बुधवार को बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर)डॉ गजेंद्र मीणा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों से दुकान लगाने संबंधित दस्तावेजों की मांग की।

बीएमओ डॉ. गजेंद्र मीणा ने बताया कि अस्पताल की भूमि पर इस तरह बिना अनुमति बाजार लगाना नियमों के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा न तो स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना दी गई और न ही उन्हें बैठक में बुलाया गया इस प्रकार अस्पताल की जमीन पर बाजार लगाना गलत है।

निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने दुकानदारों से पूछा कि उन्हें किसके यहां बैठने की अनुमति दी है, तो दुकानदारों का कहना था कि नगरपालिका के निर्देश पर यहाँ दुकान लगा रहे है, वे जहाँ वर्षों से राखी की दुकान लगाते थे वहाँ से उन्हें हटा दिया गया है।

बीएमओ डॉ मीणा नें नगर पालिका से पत्राचार कर दो दिनों में दुकान हटाने कों कहा है।

पुरे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर का कहना है कि जनहित और नगर की व्यवस्था सुचारू संचालित करने यह निर्णय लिया गया है, रही बात स्वास्थ्य विभाग की तो उनके जिला अधिकारी से चर्चा कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button