विधायक चन्द्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम पंचायत सोपई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन किया !
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र के 162 ग्राम होगें लाभान्वित।
विधायक चन्द्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम पंचायत सोपई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन किया !
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र के 162 ग्राम होगें लाभान्वित।

मुलताई; देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल से जल प्रदान कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना हैं।
ताकि प्रत्येक घर को शुद्ध पीने का पानी प्राप्त हो सके। इस जनकल्याणकारी योजना के जरिए देश के अनेकों घरों तक शुद्ध पीने का जल नल के द्वारा पहुंचाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम पंचायत सोपई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन किया गया इससे क्षेत्र के 162 ग्राम लाभान्वित होगे।
इस योजना के द्वारा जल निगम संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रत्येक घर तक नल के जरिए सुनिश्चित करेगा।
विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा भूमि पूजन के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी पहल है। यह परियोजना गाँव के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उनके शुद्ध पेयजल की समस्या का निराकरण कर उन्हें शुद्ध पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगी।
इस योजना के द्वारा भाजपा की प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाकर परिवारों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।