बिहार चुनाव

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट दें,तुषार गाँधी

राजेंद्र बाबू के पैतृक गांव जीरादेई जाने की सड़क बिहार में विकास की असलियत बतलाती है

 

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट दें,तुषार गाँधी

*राजेंद्र बाबू के पैतृक गांव जीरादेई जाने की सड़क बिहार में विकास की असलियत बतलाती है*

*130वां संविधान संशोधन बिल विपक्षी नेताओं और सरकारों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लाया गया है*
*तुषार गांधी*

आज *’बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’* यात्रा के चौथे दिन हम भारत के लोग के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद बाराचट्टी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें जो भी सुविधा देती है वह नागरिकता के आधार पर देती है लेकिन चुनाव आयोग नागरिकता खत्म करने पर आमादा है। जिसके चलते लाखों बिहारवासी अपने नागरिक अधिकारों से वंचित हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। बिहार के मतदाताओं को ही यह काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद संविधान में 130वां संशोधन बिल लाईं है जिससे स्पष्ट दिखलाई देता है कि उसने विपक्षी नेताओं और सरकारों को पूरी तरह समाप्त करने का मन बना लिया है।
डॉ. सुनीलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी 1917 में बिहार के चंपारण में जिस आजादी के सपने के साथ आए थे वह आजादी का सपना तो पूरा हुआ लेकिन उस आजादी का फल बिहार के हर किसान और मजदूर तक पहुंचाने के लिए उनके प्रपौत्र तुषार गांधी आपके बीच आए हैं।
डॉ सुनीलम ने कहा कि बाराचट्टी की धरती पर डॉ लोहिया ने सामाजिक न्याय का बड़ा प्रयोग किया था। उन्होंने धरती की बेटी कही जाने वाली भगवती देवी को विधायक का चुनाव लड़ाया था हालांकि उस समय वें चुनाव हार गईं। बाद में वें विधायक और सांसद भी बनीं। उनकी बेटी समता देवी को भी आपने विधायक बनाया है। वें आज हमारे बीच हैं।
डॉ सुनीलम ने कहा कि बिहार के आठ युवा नेता जेएनयू के अध्यक्ष बने हैं उनमें धनंजय सिंह भी है, जो यहां मौजूद है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि चाहे किसी को भी टिकट मिले एक बार फिर आपको महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताना चाहिए।
सभा की अध्यक्षता छात्र युवा संघर्ष वाहिनी, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान और भारत जोड़ो अभियान के दिग्गज नेता कारू भाई ने की ।
श्याम बिहारी, जगत भूषण, जयदेव सिंह, पूनम कुमारी, इंद्रदेव यादव, लालदेव राय, मुनीश्वर दास, राजकुमार, जानकी देवी, उपेंद्र सिंह, जगत भूषण, विनोद कुमार, बृज दास, छेदी मंडल, परमेश्वर भाई, पूर्व विधायिका समता देवी, फादर एंटो, कुमार चंद्र मार्डी, मंथन, कुंदन, अफजल झारखंड से, आरा से सुशील कुमार, बिहार संयोजक, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान शामिल थे।

मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डी, केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष कुमार शुभमूर्ति, दिल्ली से समाजवादी चिंतक विजय प्रताप, यात्रा संयोजक शाहिद कमाल, सामाजिक कार्यकर्ता टीपू सुल्तान, नंदलाल मंडल, आलोक, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अखिलेश, सोनू सरकार, ऋषि आनंद आदि यात्रा में शामिल रहे।
यात्रा कल 22 अगस्त को मसौढ़ी और पटना, 23 को कटिहार में रहेगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button