मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया साँस अभियान पर प्रशिक्षण
12 नवंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक चलेगा अभियान
मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया साँस अभियान पर प्रशिक्षण
12 नवंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक चलेगा अभियान
मुलताई। आज दिनाँक 22.11.2025 को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र मीना के मार्गदर्शन में समस्त उपस्थित आशा व आशा सहयोगियों को साँस अभियान का प्रशिक्षण दिया गया, यह अभियान 12 नवंबर 2025 से 28 फ़रवरी 2026 तक चलेगा।
सांस अभियान अंतर्गत में निमोनिया की बीमारी की पहचान व जागरूक कर सफ़लतापूर्वक कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, इसके उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करने जैसे विषय पर चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी गई।
बी ई ई चंद्रकला डोंगरे नें बताया कि निमोनिया क्या है,,इसके क्या चिन्ह लक्षण है ,चिन्ह लक्षण पहचान करके शिशु के माता पिता को जागरूक कर नजदीकी अस्पताल में समय पर भेजकर उपचार करवाने तथा निमोनिया से असामयिक होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकता है साथ ही परिवार में खुश हाली बनाई जा सके।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा उषा कार्यकर्त्ता मौजूद थी, जिन्हें प्रशिक्षण देकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।