मुलताई साप्ताहिक बाजार कीचड़ से हुआ सराबोर, नागरिक और व्यापारी हो रहे परेशान।
बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव थाना रोड पर लगा गुजरी बाजार।
मुलताई साप्ताहिक बाजार कीचड़ से हुआ सराबोर, नागरिक और व्यापारी हो रहे परेशान।
बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव थाना रोड पर लगा गुजरी बाजार।

मुलताई।नगर के साप्ताहिक बाजार में अव्यवस्थाओं का बोलबाला नज़र आ रहा है,लगातार हो रही बारिश से बाजार में कीचड़ ही कीचड़ फैल गया है।
बारिश के चलते पूरा बाजार क्षेत्र कीचड़ से सराबोर हो जाने से नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में चबूतरे ना होने से स्थिति यह हो गई है कि दुकानदारों को अपने सामान को कीचड़ से बचाने के लिए पॉलिथीन और प्लास्टिक पन्नीयो का सहारा लेना पड़ रहा है तो वहीं नागरिक कीचड़ में खरीददारी करते नजर आए।
गुरुवार के दिन नपा प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद थाना रोड पर गुजरी बाजार लगा, जिससे कई लोग साप्ताहिक बाजार में नहीं जा पाए।
थाना रोड पर लगी दुकान प्रशासन के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई के अभाव पर सवाल खड़े कर रहा है।
साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने कहा कि बाजार में बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं,
न तो बाजार में पेयजल की व्यवस्था है, न ही रौशनी और सबसे बड़ी समस्या शौचालय की अनुपलब्धता की है जिससे बाजार में आने वाली महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं।
व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका से इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार को सुव्यवस्थित किया जाए, कीचड़ मुक्त बनाया जाए और जरूरी नागरिक सुविधाएं जैसे पीने का पानी, प्रकाश की व्यवस्था एवं शौचालय की व्यवस्था तुरंत की जाए।
साथ ही प्रतिबंधित स्थानों पर बाजार लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
इनका कहना है
1 साप्ताहिक बाजार में हो रहे कीचड़ से राहत के लिए रविवार से पहले बाजार स्थल पर बजरी डलवाई जाएंगी, वही बाजार में शौचालय के लिए पीआईसी में प्रस्ताव ले लिया गया है जल्दी ही टेंडर लगाया जा रहा है।
उपयंत्री महेश त्रिवेदी नपा मुलताई
2 लगातार हो रही बारिश से बाजार में हुए कीचड़ और परेशानी को देखते हुए कुछ लोगो नें थाना रोड पर दुकान लगा लीं थी,उन्हें हिदायत दी गई है कि साप्ताहिक बाजार में ही दुकान लगाएं।
संतोष शिवहरे
रेवेन्यू विभाग नगर पालिका मुलताई



