माँ ताप्ती जन्म उत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
निकाली गई झाँकिया, बाटे गए भंडारे, हुआ दुग्ध अभिषेक चुनरी की गई अर्पण।
माँ ताप्ती जन्म उत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
निकाली गई झाँकिया, बाटे गए भंडारे, हुआ दुग्ध अभिषेक चुनरी की गई अर्पण।

बैतूल जिले की जीवनदायनी आदि गंगा, सूर्य छाया की पुत्री यम शनि और यमुना जी की बहन सृष्टि की प्रथम नदी माँ ताप्ती के जन्म उत्सव पर सुबह से ही पवित्र नगरी मुलताई में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

माँ ताप्ती जन्म उत्सव पर पवित्र ताप्ती सरोवर और मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ लगी रही,जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नज़र आया, जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया वही पुलिस के आला अधिकारी भी जन्म उत्सव पर नज़र रखे हुए थे।
ताप्ती जन्म उत्सव पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरोवर पर एसडीआरएफ सहित होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया।सुबह से ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना अभिषेक सहित चुनरी निशान अर्पण जैसे कार्यक्रम चल रहे थे।ताप्ती जन्म उत्सव पर रेल्वे स्टेशन रोड नागपुर नाके पर भक्तो नें भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया, जहाँ हज़ारो श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
ताप्ती सरोवर पर नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया, इस बार नगर पालिका परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त जन्मोत्सव बनाने का निर्णय लिया गया था जो धरातल पर दिखाई दिया भंडारा प्रसादी के लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया।
जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गजानन मंदिर के सामने पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम भी मौजूद रही वहीं से नगर पालिका परिषद द्वारा लोगों को सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया।
ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही तो वही ताप्ती सरोवर पर नगर पालिका परिषद द्वारा मनमोहक आतिशबाजी की गई।
नगर में माँ ताप्ती जन्म उत्सव पर भजनो का भी आयोजन किया गया जिसका श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया, वही ताप्ती मंदिर सहित ताप्ती सरोवर को मनमोहन रंग बिरंगी रोशनी सहित फूलों से सजाया गया।
माँ जन्मोत्सव पर बैतूल विरासत समिति द्वारा कामत से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्त शामिल हुए, ध्वज यात्रा को सफल बनाने पर राजू अनुराग पवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



