कांग्रेस जिला अध्यक्षकांग्रेस संगठन सृजन अभियानबैतूल खबर

भ्रष्टाचार में डूबे जनप्रतिनिधि बैतूल का विकास कैसे करेंगे निलय डागा

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलय डागा का बीजेपी पर सीधा हमला

भ्रष्टाचार में डूबे जनप्रतिनिधि बैतूल का विकास कैसे करेंगे निलय डागा

कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलय डागा का बीजेपी पर सीधा हमला

बैतूल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में बैतूल जिले से पूर्व विधायक एवं उद्योगपति निलय डागा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, बैतूल जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और आतुर भीड़ के बीच नवनियुक्त अध्यक्ष का ज़बरदस्त स्वागत हुआ। निलय डागा का विपक्ष पर करारा वार मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा –

 

बैतूल जिले में कांग्रेस को नई मजबूती देना मेरा लक्ष्य है। यहाँ भ्रष्टाचार चरम पर है, और सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि ही कमीशनखोरी में लिप्त हैं

जब खुद चुने गए नेता कमीशन लेते हैं, तो वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ कैसे उठाएँगे
प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद बैतूल का विकास नगण्य है, जनता ठगा महसूस कर रही है।”
कांग्रेस में कोई मनभेद नहीं, हम एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।

 

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि निलय डागा की नियुक्ति से संगठन को नई धार मिलेगी और बैतूल में बीजेपी की नीतियों के खिलाफ मजबूत विपक्ष खड़ा होगा।

स्पष्ट है कि कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष निलय डागा की एंट्री ने बैतूल की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनका सीधा हमला सत्ता पक्ष पर है और आने वाले समय में कांग्रेस के तेवर और आक्रामक हो सकते हैं।

जिला ब्यूरो नईम मामू की खास रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button