भोपाल-इंदौर सहित MP में पासपोर्ट आवेदकों को झटका, सर्वर डाउन, सैकड़ों अपॉइंटमेंट हो सकते हैं रद्द।
शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा का सर्वर अचानक डाउन हो गया था, जो रविवार तक भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है।
भोपाल-इंदौर सहित MP में पासपोर्ट आवेदकों को झटका, सर्वर डाउन, सैकड़ों अपॉइंटमेंट हो सकते हैं रद्द।
मध्यप्रदेश में पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों को अगले कुछ दिनों में अपॉइंटमेंट रद्द होने या रिशेड्यूल होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा का सर्वर अचानक डाउन हो गया था, जो रविवार तक भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है।
यदि सोमवार तक यह तकनीकी खामी ठीक नहीं होती है, तो प्रदेशभर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर अपॉइंटमेंट्स रद्द या पुनर्निर्धारित (Reschedule) किए जा सकते हैं।
इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित वे आवेदक होंगे जो ‘तत्काल सेवा’ के तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,000 से अधिक लोग तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं।सर्वर डाउन से अपॉइंटमेंट स्लॉट भी घटाए गए।

भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर सर्वर डाउन की वजह से अपॉइंटमेंट स्लॉट की संख्या में भी भारी कटौती की गई है। सामान्य दिनों में जहां प्रदेश में करीब 2,200 अपॉइंटमेंट्स दिए जाते हैं, वहीं शुक्रवार से इसे घटाकर 600 के आसपास कर दिया गया है।
मप्र में पहली बार ऐसी समस्या, प्रयास जारी
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया ने बताया कि यह स्थिति मध्यप्रदेश में पहली बार उत्पन्न हुई है। अब तक यह समस्या केवल राष्ट्रीय स्तर पर देखी गई थी, लेकिन अब राज्य भी इसकी चपेट में आ गया है। उन्होंने बताया कि सर्वर को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिशें जारी हैं, ताकि सोमवार से स्थिति सामान्य हो सके।
*आवेदकों को सलाह*
तत्काल सेवा के लिए आवेदन कर रहे आवेदक अलर्ट रहें।
यदि अपॉइंटमेंट रद्द होता है, तो पोर्टल से पुनः शेड्यूलिंग की कोशिश करें।
पासपोर्ट सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन पर अपडेट चेक करते रहें।



