भोपाली में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनजर शिखर मंदिर में जाना प्रतिबंधित।
श्रद्धालुओं की जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय
भोपाली में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनजर शिखर मंदिर में जाना प्रतिबंधि।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय।
रहमत अली

सतपुड़ा की पहाड़ी पर भोपाली में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भोपाली छोटा महादेव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जलाभिषेक एवं पूजन पाठ,भंडारे प्रसादी इत्यादि करने के लिए एकत्रित होते हैं,लेकिन ऊपर काला बाबा व शिखर मंदिर में पिछले कुछ वर्षों से चट्टान व मिट्टी खिसने के आशंका के मद्देनजर बैतूल जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की जानमाल की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पिछली महाशिवरात्रि के मेला की तर्ज पर इस बार श्रावण सोमवार में भी गुफा मंदिर पर चढ़ने वाली सीढ़ियों पर बेरिकेड्स लगाकर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने से रोका गया है।

शाहपुर एसडीएम डॉ.अभिजीत सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में राजस्व,पुलिस,वन,स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तैनात हैं।

इस मौके पर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार संतोष पथोरिया,रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी,रानीपुर वन परिझेत्र अधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी,वन कर्मी, राजस्व निरीक्षक,पटवारीगण,कोटवारगन एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही एम्बूलेंस भी उपलब्ध है।