भावांतरण योजना खबर

भावांतरण योजना का हुआ शुभारंभ,किसान का तिलक लगाकर फूल मालाओं से हुआ स्वागत।

भावांतरण योजना अंतर्गत सोयाबीन फसल की अधिकतम बोली व्यापारियों द्वारा 4150/रूपए लगाई गई ।

भावांतरण योजना का हुआ शुभारंभ,किसान का तिलक लगाकर फूल मालाओं से हुआ स्वागत।

भावांतरण योजना अंतर्गत सोयाबीन फसल की अधिकतम बोली व्यापारियों द्वारा 4150/रूपए लगाई गई ।

मुलताई। शुक्रवार कृषि उपज मंडी भार साधक अधिकारी राजीव कहार क़े मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण भावांतरण योजना का शुभारंभ हुआ, वही अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे पहले किसान का मंडी सचिव द्वारा तिलक लगाकर फूल मालाओं से सम्मान किया गया।

जिसके बाद उपस्थित व्यापारियों नें कृषि उपज सोयाबीन की नीलामी में भाग लिया,इस अवसर पर मंडी समिति सचिव शीला खातरकर सहित अन्य लोग मौजूद थे,जहाँ भावांतरण योजना अंतर्गत सोयाबीन फसल की अधिकतम बोली व्यापारियों द्वारा 4150/रूपए लगाई गई ।

मंडी सचिव शीला खातरकर नें बताया कि मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों क़े लिए मंडी परिसर में हेल्प डेस्क, शिकायत एवं सुझाव पुस्तिका,डिजिटल डिस्प्ले, सहित मुख्य गेट पर किसानों को गेटपास उपलब्ध कराने चौकी स्थापित की गई है।

पंजीकृत किसानों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा अपनी कृषि उपज को मंडी में लेकर आएं और शासन की भावांतरण योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button