एक पेड़ परिवार के नामभारत विकास परिषद

भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

परिषद सदस्यों ने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी जिम्मेदारी निभाएं।

मुलताई।भारत विकास परिषद, मध्य भारत दक्षिण प्रांत की मां ताप्ती शाखा, मुलताई द्वारा रविवार को द्वारका फिलिंग स्टेशन परिसर में एक पेड़ परिवार के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । यह कार्यक्रम सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

परिषद के सदस्यों ने अपने परिवारजनों सहित इस पुनीत कार्य में भाग लिया। कार्यक्रम में पेट्रोल पंप संचालक श्री नीलेश अग्रवाल, पिता श्री प्रदीप जी अग्रवाल, चाचा श्री प्रकाश अग्रवाल एवं उनका समस्त परिवार उपस्थित रहा और सक्रिय योगदान दिया। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के जिला समन्वयक राजीव जैन, शाखा के सचिव कन्हैया सोनी, पर्यावरण प्रमुख भारत भूषण चौधरी, सेवा प्रमुख मुकेश जैन, संस्कार प्रमुख मनोज उइके, संपर्क प्रमुख गजानंद कवड़कर, परिषद् के पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, सुनेंद्र देशमुख, डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, देवेंद्र धोपाड़े, दीपेश बोथरा, दिनेश गडेकर, संदीप तारे, पवन सोनी, संदीप रघुवंशी,महेश वर्मा, राजेश्वर बुवाड़े, सीएस चंदेल, मोनू खंडेलवाल, नीलिमा गार्गव सहित मातृशक्ति परिवार सहित उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परिषद द्वारा कुल 24 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार एवं छायादार पौधों का समावेश रहा। ये पौधे न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण का आधार भी बनेंगे।

परिषद सदस्यों ने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी निर्धारित की गई।

🌿 यह कार्यक्रम “हरियाली है जीवन की जिम्मेदारी” जैसे संदेश को सार्थक करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button