भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 27 जून को
मुलताई में निकलेगी जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर शोभायात्रा
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन 27 जून को
मुलताई में निकलेगी जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर शोभायात्रा

मुलताई – पवित्र नगरी मुलताई में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा गया है, यह आयोजन ताप्ती तट श्री जगदीश मंदिर मुलताई द्वारा खंडेलवाल समाज के तत्वावधान में शुक्रवार, दिनांक 27 जून 2025 दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ होंगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रथयात्रा जगन्नाथ पुरी मंदिर की परंपरा की तर्ज पर निकाली जाएगी, जिसमें नगरवासियों को धर्म और भक्ति के अनुपम संगम का साक्षात्कार होगा।
भव्य रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को विराजमान कर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ताप्ती तट पर पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे।
श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट की ओर से नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें और भक्ति भाव से यात्रा को सफल बनाएं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को बल देगा, बल्कि नगर की सांस्कृतिक परंपरा को भी समृद्ध करेगा। प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा सुरक्षा, व्यवस्था एवं प्रसाद आदि की पूरी तैयारी की जा रही है।



