बैतूल पुलिस अधीक्षक ने बदले थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र.
कई थानों में हुई नई पदस्थापना, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल
बैतूल पुलिस अधीक्षक ने बदले थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र.
कई थानों में हुई नई पदस्थापना, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

बैतूल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने गुरुवार को थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों की पदस्थापना बदली गई है।

जानकारी के अनुसार भैंसदेही थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे को रक्षित केंद्र बैतूल बुलाया गया है, वहीं आमला थाना प्रभारी राजेश सातनकर को भैंसदेही थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा थाना शाहपुर प्रभारी मुकेश ठाकुर को आमला थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश अनुसार रक्षित केंद्र बैतूल में पदस्थ देवकरण डेहरिया को शाहपुर भेजा गया है जहाँ वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नईम मामू बैतूल