कलेक्टर बैतूलखबरजिला अस्पतालबैतूल

बैतूल जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए ली गई ₹5000 की रिश्वत, परिजनों ने किया हंगामा, सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश।

पीड़ित की शिकायत पर ए डी एम जिला अस्पताल पहुंचे।

बैतूल जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए ली गई ₹5000 की रिश्वत, परिजनों ने किया हंगामा, सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश।

पीड़ित की शिकायत पर ए डी एम जिला अस्पताल पहुंचे।

बैतूल। जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के नाम पर मरीज के परिजनों से ₹5000 लेने का मामला सामने आया है। जैसे ही यह बात परिजनों को पता चली, उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान महिला डॉक्टर द्वारा सीधे ₹5000 लिए गए मजबूरी में यह राशि उन्हें दी गई, लेकिन बाद में परिजनों ने इस मामले को उजागर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी महिला डॉक्टर को जिला अस्पताल के वार्ड से हटाते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं और मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए सरकारी अस्पतालों में किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

वहीं, परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई और गरीब मरीज इस प्रकार की लूट का शिकार न हो। इस घटना से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जिला अस्पताल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button